जहाजपुर, (रविकांत जोशी)। शनिवार देर रात को सामाजिक तत्वों ने उपखंड क्षेत्र के अमरावासी गांव में ही सहकारी समिति के बाहर स्थित बालाजी की प्रतिमा को खंडित कर दी। सामाजिक तत्वों ने प्रतिमा का नाक तोड़ दिया। वहां रखे सामानों को इधर-उधर बिखेर कर फरार हो गए। घटना की जानकारी अल सुबह बालाजी के दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं को हुई। श्रद्धालुओं ने देखा कि बालाजी प्रतिमा खंडित हो रही है और प्रतिमा का नाका तोड़ा हुआ है और आंखें गायब दिखी। यह बात आग की तरह गांव में फैल गई और सैकड़ो की संख्या में मौके पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। घटना की जानकारी हनुमान नगर थाना पुलिस को दी जिस पर घटना को गंभीरता से लेते हुए हनुमान नगर थाना प्रभारी अयूब खान मय जाप्ते मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वही मौके पर ही ग्रामीण सामाजिक तत्वों को पकड़ने की मांग करने लगे जिस पर थाना प्रभारी अयूब खान ने जल्द ही घटना में शामिल दोषियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया तब जाकर ग्रामीण शांत हुए पुलिस ने ग्रामीणों की रिपोर्ट पर अज्ञात लोगों के विरुद्ध प्रतिमा को खंडित करने का मामला दर्ज कर सामाजिक तत्वों की तलाश शुरू कर दी है। इस दौरान महेंद्र तिवाड़ी, खेमराज मीणा, टोनू जैन, मुरारी शर्मा, दिनेश सुवालका अन्य ग्रामीण मौजूद रहे l
0 टिप्पणियाँ