रुपाखेड़ी में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत

कपासन, (अंकित वैष्णव)। रुपाखेडी़ में खेत पर कृषि कार्य के दौरान करंट लगने से युवक की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के गांव रुपाखेडी़ निवासी प्रार्थी नारायण लाल पिता रामलाल भील ने इस आशय की रिपोर्ट पेश कर बताया रविवार सुबह 10 बजे  प्रार्थी व उसका भाई सुख लाल खेत पर कृषि कार्य करने गये थे। जहाँ भाई सुखलाल ट्युबवेल की मोटर चालू करते समय स्टार्टर से करंट लगने से घायल हो गया। जिसे परिजन कपासन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। वगैरह रिपोर्ट पर पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सुपूर्द कर मर्ग कायम कर जांच आरम्भ कर दी हैं। 
इस दौरान डिप्टी एसपी अनिल सारण, थानाधिकारी रतनसिंह, नायब तहसीलदार राधाकिशन विजयवर्गीय, प्रधान भैरू लाल चौधरी, दिनेष पारासर,सहित बडी़ संख्या में ग्रामीण अस्पताल पहुंचे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ