कपासन, (अंकित वैष्णव)। भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल (BJP NAGAR MANDAL) ने डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। नगर महामंत्री सोहनलाल खटीक ने बताया कि भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य रहे डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर नगर मंडल भाजपा के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों ने स्थानीय विधायक कार्यालय पर उपस्थित होकर डॉ मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस अवसर पर नगर मंडल अध्यक्ष पंकज सिरोया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए डॉक्टर मुखर्जी के जीवन काल से परिचय करवाया, डॉ मुख़र्जी पहले वह शख्स थे जिन्होंने इस देश में एक विधान एक निशान के लिए बलिदान दिया।
इस अवसर चेयरमैन प्रतिनिधि आशीष सोनी, पार्षद एवं महामंत्री अशोक विजयवर्गीय, भाजपा एस सी मोर्चा के जिला संयोजक भागीरथ चंदेल, किसान मोर्चा अध्यक्ष शंभूलाल बागड़ा, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष संजय सोनी, नगर मंत्री शिवलाल माली, हसमुख टेलर, कार्यालय सहायक केसर सिंह सहित आदि कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
0 टिप्पणियाँ