श्रीसांवलियाजी प्राकृतिक स्थल के दानपात्र से 71 लाख की निकली राशि


भादसोड़ा, (नरेंद्र सेठिया)। चित्तौड़गढ़ जिले के भादसोडा चौराहे पर सांवलियाजी प्राकृतिक स्थल का भंडार खोला गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार मंदिर कमेटी के उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा ने बताया कि सांवलिया सेठ की राज भोग आरती के पश्चात भगवान ठाकुरजी सांवरिया सेठ का भंडार खोला गया। मतगणना के दौरान मंदिर भंडार से 70 लाख 79 हजार 844 रूपयें की राशि भंडार प्राप्त हुए। जिसमें कैशलेस साथ 8 लाख 27 हजार 689 रूपयें प्राप्त हुए भंडार से 58 लाख  52 हजार 155 रूपयें की राशि भंडार से  प्राप्त हुए। करीबन 4  लाख रूपयें के सिक्के का अनुमान लगाया जा रहा है। कल अमावस्या होने के कारण ब्रह्मभोज क्या आयोजन भी रखा गया। 
इस मौके पर मंदिर कमेटी के कार्यकारी अधिकारी पहलाद कुमार सोनी, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, सी.एल.मीणा, शंकरलाल जाट,  रतन लाल जाट, अनिल जोशी, नूतन ओझा, राजकुमार लक्ष्कार आदि उपस्थित थे। इस मौके पर बैंक ऑफ बड़ौदा आईसीआई बैंक ग्रामीण बैंक बड़ौदा की टीमों ने गिनती के दौरान उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ