दरगाह कमेटी के सेकेट्री यासीन खां अशरफी ने बताया कि दीवाना शाह साहब र.अ. के 79वें उर्स को लेकर तैयारियां अंतिम चरणों मे चल रही हैं। उर्स 6 सफ़र मुताबिक 4 सितम्बर रविवार से शुरू होगा। कुल की फातिहा 8 सफ़र हिजरी 1444 मुताबिक 6 सितम्बर बरोज़ मंगलवार को सुबह कुल की फातिहा होगी।
उर्स को लेकर दरगाह कमेटी ने विभिन्न कमेटियों का गठन कर मेले की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा हैं। उर्स के दौरान देशभर के ख्यातिप्राप्त कव्वाल अपनी प्रस्तुति देंगे।
0 टिप्पणियाँ