दिव्यांगजनों को मिले योजानाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ- शर्मा


चित्तौड़गढ़। राज्य आयुक्त विशेष योग्यजन उमाशंकर शर्मा (राज्य मंत्री) ने रविवार को चित्तौड़गढ़ के सर्किट हाउस में प्रातः 9.30 बजे से दिव्यांगजनों की जनसुनवाई की। इस दौरान शर्मा ने एक-एक कर जिले भर से आए  दिव्यांगजन के पास जाकर उनकी समस्याओं को धैर्यपूर्वक सुना और शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को दिव्यांगजनों के लिए चलाई जा रही योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा दिव्यांगजन सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सके।


दिव्यांगजनों ने बताई समस्याएं

उन्होंने कहा कि जनसुनवाई में कई समस्याएं आई है जैसे कोई स्वयं का रोजगार करना चाहते उन्हें ऋण सुविधा मुहैया करवाना, स्कूटी दिलवाने, लिए प्रमाण पत्र जारी करवाने सहित कई प्रकार की समस्याओं को सुनते हुए उनके संबंधित अधिकारियों को दिव्यांगजनों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने समाज कल्याण के विभाग के अधिकारियों को विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर उनके विभाग द्वारा दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए चलाई योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दिव्यांजनों के कल्याण के लिए समाज कल्याण, शिक्षा एवं चिकित्सा महत्वपूर्ण है।

तहसील स्तर पर विशेष योग्यजन के लिए हो एकल खिड़की
उमाशंकर ने कहा कि विशेषयोग्यजनों की समस्याओं का तहसील स्तर पर ही निस्तारण हो जाए इसके लिए तहसील स्तर पर एकल खिड़की संचालित हो जहां पर दिव्यांजनों की सभी प्रकार की समस्याओं को पंजीकृत कर उनका शीघ्र निस्तारण हो सके एवं उन्हें जिला मुख्यालय नहीं आना पड़े। उन्होंने कहा कि तहसील स्तर पर दिव्यांगजनों की सभी सुविधाएं उपलब्ध हो यह सुनिश्चित किया जाए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ