टूर्नामेंट में चित्तौड़ महिला मंडल ने विजेता बच्चों को दिये पुरस्कार



चित्तौड़गढ़। बस्सी ग्राम के पालका में एकल अभियान के तहत चल रहे टूर्नामेंट में चित्तौड़ महिला मंडल द्वारा शनिवार को बच्चों को प्रोत्साहन स्वरूप पुरस्कार भेंट कर भोजन कराया गया।
अभियान प्रमुख लक्ष्मण शर्मा ने बताया कि शनिवार को टूर्नामेंट में विजेता बच्चों को चित्तौड़ महिला मंडल की अध्यक्ष प्रेम मानधना, उपाध्यक्ष मंजू तोषनीवाल, सचिव चंदा नामधर, कोषाध्यक्ष कौशल्या आगाल, चंदा लड्ढा, मीना भंडारी, ललिता मालू, कृष्णा कोठारी, पुष्पा मालू, कला, चंदा गदिया, शकुंतला मुंदड़ा, लीला सोमानी, ललिता झंवर, मोहन देवी सोमानी, कौशल्या मालू, सरस्वती रांधड़, कृष्णा समदानी ने पेन, कॉपी, वाटर बोतल पुरस्कार में देकर प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही बच्चों कोे अल्पाहार करवाया। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं द्वारा सुन्दरकांड पाठ किया गया, विभिन्न तरह के गेम आयोजित किये गये।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ