भीमगढ़, (डॉ.दिनेश ललकार)। स्थानीय राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ द्वारा आयोजित 4 दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता 2022 के अतंर्गत 29 अगस्त को उद्घाटन किया गया था जिसमें समारोह के मुख्य अतिथि डॉ ललित बोरीवाली ध्वजारोहण किया। समारोह के अध्यक्ष माहत्मा गांधी राजकीय विद्यालय भीमगढ़ के प्रधानाचार्य भगवान लाल सुथार ने आभार अभिनन्दन किया। उद्घाटन में विशिष्ट अतिथि सेवानिवृत्त शिक्षाविद समाज सेवक भवानी शंकर व्यास और गोपीलाल लौहार, उप सरपंच शंकर लाल हाड़ा के साथ सैंकडों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
उद्घाटन मैच खो खो बालिका टीम विजेता रही। निर्णायक मंडल के मुख्य निर्णायक शारीरिक शिक्षक इंद्र सिंह चौहान एवं सह निर्णायक विद्यालय एलडीसी मुकेश चौधरी ने सुश्री कविता प्रजापत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया। इसी तरह 30 अगस्त को राज्य सरकार के निर्देशानुसार प्रातः 9 बजे से 11बजे तक तेजाजी मंदिर प्रांगण में पीईईओ क्षेत्रीय सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया।
समारोह के मुख्य अतिथि विधायक प्रतिनिधि गोपाल शर्मा, अध्यक्ष भगवान लाल सुथार थे।
समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मय स्टाफ असंख्य ग्रामीणों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों को भावभिभोर करते हुए मनमोहक बेहतरीन प्रदर्शन किया।
आज 31अगस्त को प्रातः 9 बजे खेल मैदान में पुरुष कब्बड्डी प्रतियोगिता हुई जिसमें लोगों ने अति उत्साह वर्धन किया।रोचक मुकाबले में विजेता टीम के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शंकर सुथार एवं मनीष व्यास को घोषित किया।
पीईईओ क्षेत्रीय सभी विद्यालयों के समस्त स्टाफ साथियों ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी का निर्वहन किया। समारोह के सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन
विद्यालय व्याख्याता जगन्नाथ प्रसाद सैनी ने किया। प्रतियोगिता निर्णायक मंडल के इन्द्र सिंह चौहान सीताराम यादव, मुकेश कुमार चौधरी, विनोद कुमार, बिशन सिंह शेखावत, संतोष कुमार, पूजा चौधरी, मदन लाल नायक एवं विद्यालय व्याख्याता सुभाष एवं चेतन प्रकाश आबासरा सतीश कुमार बेनी बंशीलाल सालवी और सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती संगीता व्यास ने उत्साह पूर्वक कार्य किया। विद्यालय के पीईईओ भगवान लाल तेली कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ के निर्देशन में
आयोजन प्रबंध समिति और भामाशाहों के सहयोग से प्रतियोगिता का भव्यतम् समापन समारोह कल एक सितंबर को प्रातः 9 बजे से आयोजित किया जाएगा।
0 टिप्पणियाँ