साप्ताहिक अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर किया हनुमान चालीसा पाठ


चित्तौड़गढ़। प्रति सप्ताह विभिन्न मंदिरों पर हनुमान चालीसा पाठ कराये जाने के अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर हनुमान चालीसा पाठ कर पूजा अर्चना एवं प्रसाद वितरण किया गया।
हनुमान चालीसा पाठ मण्डल के दिनेश साहू ने बताया गया कि समाज में संगठित होने की भावना पैदा करने के लक्ष्य को लेकर अलग अलग मन्दिरों पर प्रति सप्ताह मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा पाठ किया जा रहा है। इसी संकल्प के तहत बोजुन्दा ग्राम, तिलनगर एवं हाऊसिंग बोर्ड सेगवा रोड़ मंदिरों पर सामूहिक पाठ कर बजरंग बली का स्मरण किया गया। कार्यक्रम में माता, बहनों और बच्चों ने आरती की।
सेगवा हाऊसिंग बोर्ड में भजन गायक सुरेश जोशी, हिन्दू जागरण मंच के राजकुमार कुमावत, विजय कुमार, मनोज साहू, गोपाल छीपा, अशोक चैहान, राजेश खटीक, अशोक भोई, दीपक शर्मा, सत्यनारायण वैष्णव, आशीष उपाध्याय, विजय त्रिवेदी, नीलेश पालीवाल, बबलेश शर्मा, राकेश सुखवाल, गोपाल अहीर, कैलाश सिंह, मुकेश जाट अंबिका प्रसाद, यूएल मीणा, भगवत सिंह। तिलक नगर में सत्यनारायण सेन, गिरिराज वर्मा, गौरीशंकर गर्ग, गोरधन सिंह, कैलाश गर्ग, सुशील गर्ग, बोजुन्दा में रतन गुर्जर, गोपाल खण्डेलवाल, दीपक अग्रवाल, जीतमल गुर्जर, राहुल शर्मा, सत्तू गुर्जर, राजू गुर्जर सहित कई ग्रामवासी उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ