डबोक एयरपोर्ट पर विधायक आक्या ने किया रक्षामंत्री राजनाथ सिंह का स्वागत


चित्तौड़गढ़। उदयपुर में वीर माता पन्नाधाय की प्रतिमा का अनावरण समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी शामिल हुए। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के डबोक एयरपोर्ट पर पहुंचने पर चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांसद सीपी जोशी ने उनका स्वागत किया। उदयपुर में आयोजित प्रतिमा अनावरण समारोह में राजनाथ सिंह ने कहा कि पन्नाधाय की प्रतिमा के अनावरण समारोह में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है, पन्नाधाय की गाथा भारतीय इतिहास में सर्वाेच्च बलिदान की अनोखी मिसाल है। उनके बलिदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है। उन्होंने कहा कि मैं उनकी स्मृति को हृदय से नमन करता हूं। डबोक एयरपोर्ट पर रक्षामंत्री राजनाथसिंह के स्वागत के दौरान विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, सांसद सीपी जोशी, कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर, धर्मनारायण जोशी व कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ