रक्तदान करके लोगों को किया प्रेरित


भदेसर। क्षेत्र के नाहरगढ़ में महाराणा प्रताप रक्तदान अभियान के तहत पूरण गिरी गोस्वामी ने जिला मुख्यालय के सांवलियाजी राजकीय हाॅस्पिटल में  रक्तदान करके लोगो को प्रेरित किया। बताया की रक्तदान इंसान का मानव मात्र के जीवन के लिए महान दान है। वार्ड पंच सुरेन्द्र सिंह ने कहा कि इस अभियान के तहत लोगों को रक्तदान के लिए प्रेरित भी किया जा रहा है जिससे अधिक से अधिक लोगों को रक्तदान के लिए जोडा़ जा रहा है। किसी भी व्यक्ति को रक्त की आवश्यकता होने पर वंचित नहीं रहेगा तथा उसकी हर प्रकार से मदद की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ