तेजा दशमी महोत्सव को लेकर युवा कार्यकारिणी की बैठक


चित्तौड़गढ़।
शहर के सेन्थी स्थित जाट छात्रावास में युवा जिला अध्यक्ष कन्हैयालाल जाट भटवाड़ा के नेतृत्व में आगामी तेजा दशमी के महोत्सव को लेकर युवा कार्यकारिणी की मीटिंग रखी गई। इसमें आगामी 5 सितंबर को तेजा दशमी के मौके पर विशाल शोभायात्रा की तैयारी की चर्चा की गई। इस बैठक में युवाओं को अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया व हवन किया गया। शोभायात्रा को भव्य बनाने की चर्चा की गई। इस बैठक में कमलेश जगपुरा, जगदीश तुर्किया, रत्नेश रोलाहेडा, रतन रोलाहेड़ा, देवेंद्र कारुडा, सीताराम कोडिया खेड़ी,सीताराम कसमोर,संपत अरनिया, शान्ति लाल पार्षद, सोनू बोदियाना सभी बैठक में मौजूद थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ