हर्षोल्लास से मनाई जाएगी महर्षि गर्ग ऋषि जयंती, बालगोपाल, राधाकृष्ण के साथ होगी शोभायात्रा


चित्तौड़गढ़। गर्ग ब्राह्मण समाज जिला कार्यकारिणी के तत्वावधान में महर्षि गर्ग ऋषि की जयंती गुरूवार 1 सितम्बर ऋषि पंचमी को हर्षोल्लास से मनाई जाएगी।

जानकारी देते हुए एडवोकेट बंशीलाल गर्ग ने बताया कि ऋषि पंचमी पर महामुनि गर्गाचार्य जी की जयंती सेतू मार्ग स्थित खरडेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण में गुरूवार को मनाई जाएगी। इससे पूर्व भगवान गर्ग ऋषि की तस्वीर विराजित रथ के साथ ऊँट, घोड़े, हाथी एवं छोटे-छोटे बालगोपाल राधाकृष्ण स्वरूप ट्रेक्टर में शोभायमान होकर प्रातः 11 बजे शोभायात्रा निकाली जाएगी। सायं 4 बजे मंदिर प्रांगण में सांसद सीपी जोशी के मुख्य आतिथ्य में मुख्य धर्मसभा का आयोजन होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता सभापति संदीप शर्मा करेंगे। विशिष्ट अतिथि भूमि विकास चेयरमेन कमलेश पुरोहित, पूर्व सभापति सुशील शर्मा, आर्ट ऑफ लिविंग गुरू भगवानलाल तडबा, परशुराम परमार्थ ट्रस्ट अध्यक्ष पार्षद मनोज मेनारिया होंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ