निम्बाहेड़ा नगरपालिका में हुई गणपति स्थापना


निम्बाहेड़ा। गणेश चतुर्थी के शुभावसर पर बुधवार को नगरपालिका में शुभ मुहूर्त के समय विधि-विधान व पूजा अर्चना कर भगवान गणपति की स्थापना की गई। नगरपालिका अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा, अधिशाषी अधिकारी सौरभ ज़िदल,पूर्व युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद रविप्रकाश सोनी, जिला आयोजना समिति सदस्य व पार्षद मनोज पारख, पार्षद जावेद खान, पालिका के सहायक अभियंता प्रवीण बंसल, कनिष्ठ अभियंता खेमराज गुर्जर, ज्ञानेन्द्र सिंह सहित समस्त पालिकाकर्मियों ने भगवान गणेश जी की पूजा अर्चना कर नगरपालिका क्षेत्र में सुख, शांति समृद्धि की प्रार्थना की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ