खेलों से शारीरिक, मानसिक और व्यक्तित्व का विकास- जिला कलक्टर

चित्तौडगढ़। खेलों से व्यक्ति का शारीरिक व मानसिक विकास तो होता ही है साथ ही व्यक्तित्व में भी निखार आता है। आज खेलों के माध्यम से छोटे-छोटे गांव से निकली प्रतिभाएं देश का नाम रोशन कर रही है। देश का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों के स्वागत में हमारे देश के लोग पलक पावड़े बिछा देते हैं। हमारी सरकार ने भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए सरकारी नोकरियों में खेल कोटा निर्धारित कर रखा है। यह विचार जिला कलक्टर श्री अरविन्द कुमार पोसवाल ने बुधवार को कपासन उपखंड की ग्राम पंचायत सिंहपुर में राजीव गांधी ग्रामीण ओलम्पिक खेल के दौरान खिलाड़ियों व ग्रामीणजनों को सम्बोधित करते हुए व्यक्त किए। 
जिला कलक्टर पोसवाल ने ग्राम पंचायत सिंहपूर में ग्रामीण ओलिंपिक खेल के सफल आयोजन के लिए अधिकारियो व विशेषकर भामाशाहों के सहयोग की भी सराहना की।  
इस दौरान सिंहपुर की ही दोनों टीमो के मध्य आयोजित कबड्डी के फाइनल को जिला कलक्टर ने देखा। 
इस अवसर पर कपासन उपखण्ड अधिकारी विनोद कुमार, तहसीलदार नासीर बेग मिर्जा, पूर्व विधायक बद्रीलाल जाट, सरपंच अंकित राव, पंचायत समिति सदस्य दिनेष चंद्र पाराशर, महात्मा गांधी जीवन दर्शन समित के सहसंयोजक अंबालाल शर्मा, मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कृष्णा चाष्टा, एसीबीओ रामसिंह चुण्डावत, पीईईओ आनंद कुमार दीक्षित, खेल प्रभारी द्वारिका गदिया व ग्रामीणजन उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ