चित्तौड़गढ़। चित्तौड़गढ़ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं समाजसेवी डॉ आई एम सेठिया के सहकारिता, बैंकिंग, वित्तीय व लेखा एवं सामाजिक क्षेत्र में विगत 40 वर्षों के योगदान के मद्देनजर नगर की विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के बैनर तले आगामी 5 सितंबर,2022 सोमवार शाम 4:00 बजे गणगोर गार्डन चित्तौड़गढ़ में एक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। समारोह के लिए समाज सेवी डॉ दामोदर लाल लड्ढा के संयोजन एवं हेमंत शर्मा, एस के शर्मा, बाल किशन सोमानी एवं दिनेश काबरा के सहसंयोजन में आयोजित इस गरिमामय समारोह के मुख्य अतिथि प्रखर चिंतक एवं पूर्व राज्यसभा सदस्य महेश शर्मा होंगे एवं अध्यक्षता सांसद सी पी जोशी करेंगे। समारोह के अतिविशिष्ट अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, अर्जुन लाल जीनगर, ललित ओस्तवाल,जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ व भाजपा जिला अध्यक्ष गौतम दक होंगे। कार्यक्रम के सह-संयोजक बाल किशन सोमानी के अनुसार अर्बन बैंक, न्यू क्लॉथ मार्केट समिति, राणा सांगा मार्केट समिति,मीरा मार्केट समिति, जनचेतना मंच, भारत विकास परिषद, जूनियर चेंबर इंटरनेशनल, महावीर चेतना मंच, मार्बल विकास समिति, राष्ट्रीय मुस्लिम मंच, राष्ट्रीय सद्भभावना मंच, मेवाड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, जिला कर सलाहकार संघ, सीए एसोसिएशन, जिला वैश्य महासम्मेलन, महेश ज्ञान केंद्र, झातला माता निशुल्क भोजन समिति, जिला पारीक समाज, वरिष्ठ नागरिक मंच, महावीर शिक्षण संस्थान, सेवा भारती, सहकार फाउंडेशन, मार्बल एसोसिएशन आजोलिया का खेड़ा, स्पीक मेके सहित अन्य सामाजिक संगठनों के सानिध्य में डा सेठिया का अभिनंदन किया जाएगा। याद रहे कि अर्बन बैंक की स्थापना के साथ ही केशव माधव सभागार के निर्माण ,भारत विकास परिषद, जैसीज इंटरनेशनल, महावीर चेतना मंच, सहकार फाउंडेशन इत्यादि की स्थापना सहित शास्त्री नगर मोक्ष धाम में जनसहयोग से स्थापित गैस आधारित शव दाह गृह की स्थापना, ब्लड बैंक की स्थापना सहित जिले के सामाजिक क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाई। समिति ने कार्यक्रम में भागीदारी के लिए सभी से अपील की है।
0 टिप्पणियाँ