चित्तौड़गढ़। यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मुख्यमंत्री से लेकर प्रधानमंत्री तक के कार्यकाल के 20 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से मोदी@20 के तहत संपूर्ण देश में प्रबुद्धजन सम्मेलन आयोजित किए जाने के क्रम में चित्तौड़गढ़ में आज गुरुवार को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री भारत सरकार गजेंद्रसिंह शेखावत के मुख्य आतिथ्य में चित्तौड़गढ़ सेतु मार्ग स्थित भारत बाग में अपरान्ह 4.30 बजे प्रबुद्ध नागरिक सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।
जिला मीडिया प्रभारी सुधीर जैन ने विज्ञप्ति में बताया कि जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को लेकर जिलाध्यक्ष गौतम दक, विधायक चंद्रभानसिंह आक्या, मोदी @20 कार्यक्रम जिला संयोजक गोटूलाल सुथार, कार्यक्रम संयोजक सुशील शर्मा, सह संयोजक प्रवीण सिंह राठौड़, जिला कोषाध्यक्ष शैलेंद्र झंवर, नगर मंडल अध्यक्ष सागर सोनी, नगर महामंत्री अनिल ईनाणी, जिला आई टी संयोजक राजन माली, सभी मंडल अध्यक्ष और उनकी कार्यकारिणी,मोर्चों प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पार्षद बालकिशन भोई सहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने आमंत्रण पत्र वितरित कर प्रबुद्ध जनों से सम्मिलित होने का अनुरोध किया। इस सम्मेलन के आयोजन की तैयारियों को लेकर सभी ने कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न व्यवस्थाओं का गहनता से अवलोकन कर आवश्यक कार्यों को संपादित कर तैयारियों को अंतिम रूप दिया।कार्यक्रम में वाहनों से आने वाले व्यक्तियों के वाहनों की पार्किंग कार्यक्रम स्थल के पास रतन बाग में की जा सकेगी।
जिले के भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने चित्तौड़गढ़ के प्रोफेशनल व्यक्तियों के साथ वरिष्ठजनों,महिलाओं और युवाओं से अधिकाधिक संपर्क कर उन्हे प्रधानमंत्री मोदी के मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के 20 वर्षों के सफल कार्यकाल का विजन बताने के लिए हो रहे इस कार्यक्रम में भागीदारी निभाने का पूर्ण प्रयास किया है।
0 टिप्पणियाँ