कांग्रेस ने अशरफी को सौंपी जिले की सोशल मीडिया की जिम्मेदारी

चित्तौड़गढ़। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने विभिन्न जिलो मे सोशल मिडिया जिला अध्यक्ष नियुक्त किये जिस पर चित्तौडगढ़ से रिज़वान अशरफी को नियुक्त किया गया। रिज़वान कांग्रेस ने छात्र संगठन एनएसयूआई मे प्रदेश व राष्ट्रीय स्तर पर कार्य कर चुके है तथा पंजाब, गुजरात व आंध्रप्रदेश के विश्व विद्यालय के प्रभारी रह चुके है। हाल ही में अशरफी प्रदेश युवा कांग्रेस मैं प्रदेश संयोजक पद पर है व कोटा संभाग के प्रभारी है । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कार्य को देखते हुए चित्तौड़गढ़ जिले का अध्यक्ष पद सौंपा। नियुक्ति पर रिजवान ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह, सोशल मीडिया विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन सुप्रिया श्रीनेत, राष्ट्रीय सयोजक विपिन यादव, राजस्थान के प्रभारी सौरभ राई, सोशल मीडिया प्रदेश सयोजक एवं चित्तौड़गढ़ प्रभारी डॉ. संजीव राजपरोहीत का आभार व्यक्त करते हुए निस्तपस्त कार्य व सभी को साथ रख के कार्य करने का आश्वाशन दिया। रिज़वान ने बताया कि वह जल्द ही जिले की पांचों विधानसभा में कार्यकारणी का विस्तार करेंगे। नियुक्ती के बाद जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष प्रमोद सिसोदिया, एनएसयूआई व युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने अशरफी का स्वागत किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ