दशहरा मेला में नगर के स्कूली प्रतिभाओं को मंच देने के उद्देश्य से पालिका में बैठक आयोजित


निम्बाहेड़ा। नगरपालिका द्वारा दशहरा मैदान में आगामी 26 सितम्बर से आयोजित किये जाने वाले दशहरा मेला-2022 में नगर के स्कूलों की प्रतिभाओं को उचित मंच देने के उद्देश्य से पालिका सभागार में बुधवार को पालिकाध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा,अधिशाषी अधिकारी सौरभ ज़िन्दल, उपाध्यक्ष परवेज़ अहमद(शिब्बी),युकां विधानसभा पूर्व अध्यक्ष व पार्षद रविप्रकाश सोनी,जिला आयोजना समिति सदस्य मनोज पारख,अब्बासी समाज प्रदेश अध्यक्ष व पार्षद सलीम अब्बासी, पार्षद एकता सोनी, अतीक खान, ओमप्रकाश शर्मा, मोहम्मद कुरैशी, शमशु कमर की उपस्थिति में एक बैठक आयोजित की गई।

दशहरा मेला के प्रथम दिन नगर के स्कूली बच्चों के कार्यक्रम को सफल बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से पाँच सदस्यीय कमेटी बनाई गई जिसमें ओमप्रकाश शर्मा,अनिल सोमाणी, डॉ शमा खान, बी एम राठी, कमलेश को रखा गया। कमेटी के सदस्य नगर के सरकारी व निजी विद्यालयों के बालक-बालिकाओं के कार्यक्रम को बेहतर से बेहतर बनाने के लिए मोनेटरिंग करेगी।यह कमेटी विद्यालयों से आवेदन प्राप्त कर कार्यक्रम में भाग लेने के लिए सुनिश्चित करेगी।कार्यक्रम के लिए पालिका द्वारा प्रति विद्यालय को 12000 रुपये की राशि दी जाएगी।कार्यक्रम के पश्चात प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया जाएगा।बैठक में सरकारी व निजी विद्यालयों के संचालक व प्रतिनिधि उपस्थित थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ