अज्ञात वाहन ने गाय को मारी टक्कर


भदेसर। क्षेत्र के ग्राम पंचायत नाहरगढ़ के होड़ा चौराहा के पास उदयपुर हाइवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। मौके पर गो भक्तों की सहायता से पशु चिकित्सक ने गाय का  प्राथमिक इलाज किया। नाहरगढ़ की कृष्ण गौ शाला के सदस्य किशन लाल जाट ने बताया कि गाय का इलाज गौशाला में पांव के प्लास्टर बांधकर गाय की अच्छी तरह से सेवा की जाएगी। इस घटना के दौरान आस पास के ग्रामीण एकत्रित हो गये ओर गो भक्तों व ग्रामीणों ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्रशासन से कठोर कारवाई की मांग की।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ