पर्यावरण दिवस पर भामस ने किया पौधारोपण


चित्तौड़गढ़। हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी भारतीय मजदूर संघ द्वारा पर्यावरण दिवस रविवार को उत्सव के रूप में मनाया गया।
जानकारी देते हुए जिला मंत्री रतनलाल शर्मा ने बताया कि रविवार को सर्वेश्वर महादेव मंदिर में 21 पौधारोपण तथा 101 पौधों का वितरण किया गया। पौधारोपण के पश्चात् करूणेश बंसल की अध्यक्षता में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया।
 विचार गोष्ठी में भामस के उदयपुर संभाग प्रभारी एवं राजस्थान विद्युत श्रमिक संघ के महामंत्री विजयसिंह बाघेला मुख्य अतिथि थे। विचार गोष्ठी में पर्यावरण संरक्षण पर विचार विमर्श किया एवं ठोस निर्णय लिये गये। बलदेव मौड़, प्रकाश मेहता, जोगेन्द्र सिंह होड़ा, प्रेमशंकर पाराशर, सीताराम जाट, प्रेम बाबु शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा आदि ने विचार रखे तथा आगामी 17 सितम्बर पर विश्वकर्मा जयंती को भव्य रूप से मनाये जाने का निर्णय लिया गया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ