बैंक संचालन मे वित्तीय गंभीरता जरूरी- सतीश मराठे

  चित्तौड़गढ़ 28 अगस्त। वरिष्ठ सहकारी चिंतक एव  भारतीय रिजर्व बैंक के निर्देशक सतीश मराठे ने कहा कि बैंकों के संचालन में पूर्ण पारदर्शिता, वित्तीय अनुपालना में गंभीरता के साथ-साथ पूंजी बढ़ाने एवं नए नए माध्यमों से ऋण बढ़ाने के प्रयास करने की आवश्यकता है। बैंकिंग नीतिगत योजना में तनिक लापरवाही बैंक व जमाकर्ताओं को संकट में ला सकती है जिसका सीधा प्रभाव सहकारिता क्षेत्र के प्रति जनविश्वसनीयता पर होता है।
यह विचार उन्होंने सेवाधाम जयपुर में राजस्थान अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स फेडरेशन एवं सहकार भारती के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित अर्बन बैंक  के पदाधिकारियों की एक राज्यस्तरीय बैठक को संबोधित करते हुए व्यक्त किए ।उन्होंने कहा कि बैंकिंग क्षेत्र कि मैं सफलता के लिए पहली आवश्यकता संचालक मंडल के बैंकिंग क्षेत्र में अनुभव एवं उसके सकारात्मक उपयोग की है ।भारत सरकार ने नए कानून के जरिए नियंत्रण में कठोरता बरती है एवं 92%  जमाकर्ताओं  कि जमाए पूर्णतया सुरक्षित है लेकिन एक बैंक के पटरी से उतरने का परिणाम पूरे सहकारी बैंकिंग क्षेत्र पर होता है इसलिए बैंक के संचालन में बैंकिंग क्षेत्र के अनुभवी व्यक्तियों को जोड़ने की सख्त आवश्यकता है।             बैठक में चित्तौड़गढ़ अर्बन बैंक के चेयरमैन डा आई एम सेठिया व प्रबंध निदेशक वंदना वजीरानी, राजस्थान फेडरेशन के मुख्य कार्यकारी एम एल शर्मा एवं पीके गुप्ता आदर्श बैंक के निदेशक नरेंद्र डाबी , फिनग्रोथ बैंक के प्रबंध निदेशक सुनील पामेचा एवं सलाहकार ए के शाह, इंटीग्रल बैंक के सतीश सरीन सहकार भारती के इंद्रेश कुमार गुप्ता सहित सभी  ने मराठे का शाल बुके से अभिनंदन किया।संचालन इंद्रेश कुमार ने किया व आभार एम एल शर्मा ने व्यक्त किया। डा सेठिया ने मराठे को चित्तौड़गढ़ आने का निमंत्रण दिया जिसे स्वीकार  कर 9 अक्टूबर 2022 को अर्बन बैंको के संचालकमंडल सदस्यो का राज्यस्तरीय  कार्यक्रम व विशाल सहकारी सम्मेलन के लिए चित्तौड़गढ़ पधारने की भी स्वीकृति प्रदान की।                                                            
  डा सेठिया का भी अभिनंदन                    राजस्थान फेडरेशन ऑफ अर्बन कोऑपरेटिव बैंक्स के मुख्य कार्यकारी एम एल शर्मा ,अधिकारी पी के गुप्ता सहित राजस्थान के अर्बन पदाधिकारियों ने डा आई एम सेठिया का पूरे 12 सदस्यीय पेनल के भारी मतों से विजय श्री प्राप्त करने व चित्तौड़ अर्बन बैंक के पांचवी बार चेयरमैन बनने पर बुके प्रदान कर अभिनंदन किया ।सेठिया पूर्व में 15 वर्षों तक फेडरेशन के निदेशक भी रह चुके हे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ