रतलाम मण्डल : 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्‍थाई रूप से अतिरिक्‍त कोच की सुविधा


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। रतलाम मण्डल ने आगमी दिनों में आने वाले त्यौहारों, मेले, उर्स को देखते हुए आने-जाने वाले यात्रियों की सुविधा को लेकर कदम उठाएं हैं। रतलाम मण्डल ने 10 जोड़ी ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाएं हैं। रतलाम मण्डल के जनसम्पर्क अधिकारी खेमराज मीणा ने बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए रतलाम मंडल के विभिन्‍न स्‍टेशनों से होकर चलने वाली एवं रतलाम मंडल के इंदौर से आरंभ होने वाली कुल 10 जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी तौर पर अतिरिक्त कोच जोड़ने का निर्णय लिया गया है।
इन ट्रेनों में जोड़े अतिरिक्त कोच :- 
◆गाड़ी संख्या 20473 दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20474 उदयपुर सिटी दिल्‍ली सरायरोहिल्‍ला एक्‍सप्रेस में 01 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से स्‍लीपर श्रेणी के चार अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे। 

◆गाड़ी संख्या 19666 उदयपुर सिटी खजुराहो एक्‍सप्रेस में 25 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19665 खजुराहो उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 27 सितम्‍बर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से एक थर्ड एसी एवं एक स्‍लीपर श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे। 

◆गाड़ी संख्या 19601 उदयपुर सिटी न्‍यू जलपाईगुड़ी एक्‍सप्रेस में 03 से 24 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19602 न्‍यू जलपाईगुड़ी उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 05 से 26 सितम्‍बर, 2022 तक थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा। 

◆गाड़ी संख्या 20971 उदयपुर सिटी शालीमार एक्‍सप्रेस में 24 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 20972 शालीमार उदयपुर सिटी एक्‍सप्रेस में 25 सितम्‍बर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से थर्ड एसी का एक अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे। 

◆गाड़ी संख्या 12991/12992 उदयपुर जयपुर उदयपुर एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से  एक एसी चेयर कार,  एक चेयर कार एवं दो सामान्‍य श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।  

◆गाड़ी संख्या 19608 मदार जं. कोलकाता एक्‍सप्रेस में 05 से 26 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19609 कोलकाता मदार जं. एक्‍सप्रेस में 08 से 29 सितम्‍बर, 2022 तक  थर्ड एसी के दो अतिरिक्‍त कोच जोड़ा जाएगा।
  
◆गाड़ी संख्या 19711 जयपुर भोपाल एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 19712 भोपाल जयपुर एक्‍सप्रेस में 01 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से एक थर्ड एसी इकोनॉमी श्रेणी के अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।  

◆गाड़ी संख्या 12466 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 02 अक्‍टूबर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12465 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में  01 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।  

◆गाड़ी संख्या 14801 जोधपुर इंदौर एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 14802 इंदौर जोधपुर एक्‍सप्रेस में  03 अक्‍टूबर, 2022 तक तत्‍काल प्रभाव से सामान्‍य श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच जोड़े जाएंगे।  

◆गाड़ी संख्‍या 12996 अजमेर बान्‍द्रा टर्मिनस एक्‍सप्रेस में 29 सितम्‍बर, 2022 तक तथा गाड़ी संख्‍या 12995 बान्‍द्रा टर्मिनस अजमेर एक्‍सप्रेस में 30 सितम्‍बर, 2022 तक थर्ड एसी इकानॉमी श्रेणी के दो अतिरिक्‍त कोच तत्‍काल प्रभाव से जोड़े जाएंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ