भोपालसागर और राशमी क्षेत्र बना लंपि बीमारी का हॉट स्पॉट, 1200 से अधिक गायों में लंपी बीमारी के एक्टिव केस


चित्तौड़गढ़, (सलमान)। राजस्थान के कई जिलों में पशुओं पर एक खतनाक बीमारी ने कहर बरपाया हुआ हैं। चित्तौड़गढ़ जिले में भी लंपि बीमारी ने पांव पसारते हुए 1200 से अधिक गायों को इस खतरनाक बीमारी ने चपेट में ले लिया हैं। इस बीमारी की वजह से गाय पालकों में काफी चिंता बढ़ गई हैं। जिले में इस समय भोपालसागर और राशमी लंपि डिसीस का हॉट स्पॉट बना हुआ हैं।   जिले में लंपि बीमारी की एंट्री भोपालसागर क्षेत्र से हुई है। इसके बाद वहां हॉट स्पॉट बन गया हैं। गायों में फैलने वाली यह बीमारी राशमी क्षेत्र में भी तेजी से पांव पसार रही हैं। राशमी क्षेत्र के सिहाना क्षेत्र के पशुधन सहायक जब्बार अंसारी ने बताया कि राशमी क्षेत्र में 400-500 गायों में लंपि बीमारी के केस सामने आए हैं। गायों में यह बीमारी तेज़ी से फैल रही हैं। केस सामने आने पर गायों का उपचार किया जा रहा हैं। वहीं पशु पालकों को भी लम्बी डिसीस के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। उन्होंने बताया कि जिस भी गाय में यह बीमारी दिखे उसे तत्काल अन्य स्वस्थ्य मवेशियों से अलग कर दे और ईलाज करवाएं। राशमी क्षेत्र के सिहाना, ऊंचा, नेवरियाँ, भालोटा की खेड़ी, लुगड़ी, इंडनपुरा, गणेशपुरा, बावलास क्षेत्र में ही एक सौ से अधिक केस सामने आ चुके हैं। भालोटा की खेड़ी ग्राम पंचायत के रहने वाले भरत सिंह ने बताया कि उनके गांव में भी गायों में लंपि बीमारी जैसे लक्षण दिखाई दे रहे हैं। 2 से 3 गायों की मौत भी हो गई हैं। राशमी ब्लॉक के कई गांवों में करीब 400 से अधिक गायों में लंपि बीमारी की गिरफ्त में हैं। पशुधन सहायक द्वारा अपने-अपने सर्कल में पशुपालकों को लंपि बीमारी से बचाव व उपचार के बारे में जानकारी दी जा रही हैं। बताया जा रहा कि यह संख्या पशुपालकों की गायों की हैं। दूसरी अन्य गायों की संख्या अलग हैं। 
पशुधन सहायक अंसारी ने बताया कि इस लंपि बीमारी के संक्रमण के बाद पशु को तेज बुखार आता है। बुखार आने के बाद उसकी शारीरिक क्षमताएं गिरने लगती हैं। कुछ दिनों बाद संक्रमित पशु के शरीर पर चकत्ते के निशान उभर आते हैं। लंपी वायरस एक गाय से दूसरी गाय के सिर्फ संपर्क में आने पर ही फैल रहा है। लंपी त्वचा रोग एक संक्रामक बीमारी है, जो मच्छर, मक्खी, जूं इत्यादि के काटने या सीधा संपर्क में आने अथवा दूषित खाने या पानी से फैलती है।
इधर जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने इस मामले में बताया कि जिले में आज शाम तक जिले में 1225 गायों में लंपि डिसीस के एक्टिव केस हैं। जिले के भोपालसागर व राशमी क्षेत्र में लंपि बीमारी के केस अधिक सामने आ रहे हैं। पशुपालन विभाग द्वारा लंपि बीमारी से ग्रसित पशुओं का उपचार किया जा रहा हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ