चित्तौड़गढ़, (सलमान)। बेगूं विधानसभा क्षेत्र के गंगरार इलाके में 202 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हुए हैं। जिला प्रमुख डॉ सुरेश धाकड़ की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार गंगरार तहसील के
बुढ गांव के 151 व चमारिया खेड़ा गांव के 51 कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाजपा को कार्यशैली से प्रभावित होकर कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुए। भाजपा कि रीति निती से प्रेरित होकर जिला प्रमुख सुरेश धाकड़ के नेतत्व भाजपा में शामिल हुए।
जिला प्रमुख साहब सुरेश धाकड व गगंरार पूर्व प्रधान देवी लाल जाट ने सभी का भाजपा में शामिल होने पर स्वागत अभिनंदन किया।
इस कार्यक्रम के दौरान जिला प्रमुख सुरेश धाकड, भाजपा जिला मंत्री सत्यनारायण मेनारीया, पूर्व प्रधान देवी लाल जाट, मण्डल महांमत्री बन्ना लाल रायका, जिला परिषद सदस्य देवकिशन जाट, आजोलिया सरंपच जगदिश जाट, सुवानिया संरपच गोपाल गाडरी, गगंरार पंचायत समिती सदस्य शान्तिलाल माली, भाजपा नेता बाबुलाल बालोटिया, बुढ के पूर्व सरंपच अर्जुन अहिर, भाजपा गगंरार मण्डल उप्पाध्यक्ष कैलाश जाट, भाजपा युवा नेता शम्भु जाट, भाजपा युवा नेता रतन अहिर, भाजयुमो मण्डल अंध्यक्ष संतोष शर्मा, पूर्व मण्डल महामंत्री राजेन्द्र शर्मा, योगेश व्यास, महावीर शर्मा, गिरधर व्यास, गोपाल पारासर, भाजपा युवा नेता देवकिशन शर्मा गोवलिया सहित कई भाजपा पदाधिकारीगण व भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
0 टिप्पणियाँ