जैन कांफ्रेंस युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भटेवरा ने चित्तौड़गढ़ में साध्वी मंडल से लिया आशीर्वाद


 चित्तौड़गढ़। शांति भवन सेंथी,चित्तौड़गढ़ में चातुर्मास हेतु विराजित ओजस्वी वक्ता महासाध्वी वीरकांता म सा, वीना म सा, मधुर व्याख्यानी डॉक्टर अर्पिता म सा , आर्या म सा के दर्शनार्थ आज ऑल इंडिया श्वेतांबर स्थानकवासी जैन कॉन्फ्रेंस युवा शाखा के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भटेवरा इंदौर के प्रथम बार चित्तौड़गढ़ आने पर ऑल इंडिया जैन कॉन्फ्रेंस राजस्थान प्रांत प्रचार प्रसार मंत्री  सुधीर जैन, श्री वर्धमान जैन  नवयुवक मंडल सेंथी अध्यक्ष मुकेश सेठिया, प्रवीण बोहरा, वरिष्ठ श्रावक पारस पोखरना आदि पदाधिकारियों द्वारा स्वागत अभिनंदन किया गया। जैन कांफ्रेंस युवा शाखा राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक भटवेरा ने साध्वी मंडल की बारंबार वंदना करते हुए युवा शाखा द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराया एवं महासाध्वी जी से धर्म चर्चा कर मार्गदर्शन प्राप्त किया। भटेवरा ने धार्मिक, सामाजिक सरोकारों में युवाओं की सहभागिता में अभिवृद्धि करवाने हेतु अधिकतम प्रयास करने का संकल्प व्यक्त किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ