बेगूं में सामूहिक क्षमा याचना पर्व मनाया

बेगूं। श्वेताम्बर जैनसमाज के लोगो ने सिद्ध भवन में सामूहिक क्षमापना पर्व मनाया। इस अवसर पर साध्वी मुक्ति प्रभा ने कहा कि क्षमायाचना आत्म शुद्धि का मार्ग है। लोगों को एक दूसरे से क्षमा मांगने में किसी प्रकार का संकोच नही होना चाहिए। क्षमा मांगना एव क्षमा दान करना महानता की नाशनी है। श्रमण संघीय साध्वी यश कवर एव सिद्ध कवर की शिष्या साध्वी मुक्ति प्रभा एव सुप्रज्ञा म सा वर्षावास के लिए सिद्ध भवन में विराजित है। यहां आठ दिवसीय पर्युषण पर्व की समाप्ति पश्चात गुरुवार सुबह सामूहिक क्षमापना दिवस मनाया। आठ दिवसीय तप करने वाले संतोष देवी चौधरी, अमर सिंह कनोडा, बाबू लाल पगारिया आदि तपस्वियों का संघ की ओर से शाल माला पहना कर बहुमान किया। पांच तपस्या दोनों बहन संगीता भटेवरा, अनिता भटेवरा तेला तेप  39 तपस्या समाज के चार संघ अध्यक्ष और मंत्री शामिल रहे। कार्यक्रम में विजय सिंह सुराणा, हरनाथ सिंह सुराणा, वर्धिचन्द कोठारी, विजय नागौरी, सन्दीप सुराणा, दरियाव सिंह शिशोदिया, राजुलेन्द्र सुराणा, विमल पगारिया, मोहन लाल पहाड़िया, रेणु सुराणा, डिम्पल सुराणा आदि ने उद्बोधन दिया। संचालन नवनीत पगारिया ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ