भीमगढ़, राशमी (डॉ दिनेश ललकार)। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ द्वारा आयोजित 4 दिवसीय राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक खेल कूद प्रतियोगिता 2022 का आज समापन समारोह आयोजित किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बद्री लाल जाट जगपुरा चितौड़गढ़ डेयरी चैयरमैन एवं आईसीसी सदस्य जिला परिषद सदस्य ने विजेता टीम के सर्व श्रेष्ठ खिलाड़ियों को प्रतीक चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र भेंट किए। आगामी प्रतियोगिताओं में विजेता खिलाड़ियों को डेयरी की ओर से प्रशस्ति पत्र एवं पारितोषिक भेंट करने का वादा किया।
सरकार की इस महत्वपूर्ण योजना का विश्लेषण करके खेल मंत्री एवं मुख्य मंत्री का आभार अभिवादन किया। समारोह के अध्यक्ष राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ के प्रधानाचार्य भगवान लाल तेली ने आभार अभिनन्दन किया। उद्घाटन में विशिष्ट अतिथि आरपी शंकरलाल बैरवा आरपी खूबी लाल आर्य एवं भगवान लाल सुथार प्रधानाचार्य भीमगढ़ भवानी, गोपीलाल लौहार, भोपाजी रमसा अधिकारी कृष्ण चंद्र सोनी के साथ सभी अतिथियों ने आयोजन समिति सदस्य शंकर लाल हाड़ा, वृद्धि चंद्र रेगर, गोपाल शर्मा, डॉ दिनेश व्यास ललकार और देवी लाल प्रजापत, कन्हैया लाल सिलगावा, नन्द लाल दबेला के साथ सभी भामाशाहों सेवकों को सम्मानित किया। समारोह में
सैंकडों गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
निर्णायक मंडल के मुख्य निर्णायक शारीरिक शिक्षक इंद्र सिंह चौहान एवं सह निर्णायक विद्यालय एलडीसी मुकेश चौधरी ने सुश्री कविता प्रजापत को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी घोषित किया।
समस्त विद्यालयों के विद्यार्थियों ने मय स्टाफ असंख्य ग्रामीणों की उपस्थिति में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। दर्शकों को भावभिभोर करते हुए मनमोहक बेहतरीन प्रदर्शन किया। लोगों ने अति उत्साह वर्धन किया।
सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी शंकर सुथार एवं मनीष व्यास को घोषित किया। पीईईओ क्षेत्रीय सभी विद्यालयों के समस्त स्टाफ साथियों ने बढ़-चढ़कर जिम्मेदारी का निर्वहन किया। समारोह के सभी कार्यक्रमों का सफल संचालन विद्यालय व्याख्याता जगन्नाथ प्रसाद सैनी ने किया। एवं प्रतियोगिता निर्णायक मंडल के इन्द्र सिंह चौहान सीताराम यादव, मुकेश कुमार चौधरी, विनोद कुमार, बिशन सिंह शेखावत, संतोष कुमार, पूजा चौधरी, मदन लाल नायक एवं विद्यालय व्याख्याता, सुभाष एवं चेतन प्रकाश आबासरा, सतीश कुमार बेनी, बंशीलाल सालवी और सांस्कृतिक प्रभारी श्रीमती संगीता व्यास ने उत्साह पूर्वक कार्य किया। विद्यालय के पीईईओ भगवान लाल तेली कार्यवाहक प्रधानाचार्य राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भीमगढ़ के निर्देशन में समापन हुआ। समारोह का सफल संचालन डॉ दिनेश व्यास ललकार ने किया।
0 टिप्पणियाँ