चित्तौड़गढ़। दाधीच समाज चित्तौड़गढ़ एवं महर्षि दधीचि सेवा संस्थान द्वारा महर्षि दधीचि ऋषि की जयंती पर दो दिवसीय कार्यक्रम के आयोजन हुए। जिसमें जयंती की पूर्व संध्या पर वृक्षारोपण, गांधीनगर स्थित गौशाला में गौ माता को गुड़ व चारा खिलाया, जयंती के दिन ढुचा बाजार स्थित रूप नारायण भगवान के मंदिर में हवन पूजा कर प्रसाद वितरण किया। गांधीनगर स्थित महर्षि दधीचि वाटिका में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें एकल नृत्य, एकल गान, मेहंदी प्रतियोगिता के प्रतिभागियों को इनाम देकर उनका हौसला अफजाई किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के सभापति संदीप शर्मा, विशिष्ट अतिथि जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा एवं हिंदुस्तान जिंक के लोकेशन हेड दीपक सोपोरी एवं अध्यक्षता समाज के अध्यक्ष प्रहलाद तिवारी ने की।
दाधीच समाज के संयोजक महेंद्र शर्मा ने बताया कि गांधीनगर स्थित महर्षि दधीचि वाटिका में समाज के वरिष्ठजनो,युवाओ एवं महिला मण्डल द्वारा अथितियों का पुष्प वर्षा कर माल्यार्पण कर साफा एवं उपरना पहनाया एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सभी अथितियों का स्वागत किया गया
इस अवसर पर सभापति संदीप शर्मा ने कहा कि आप सभी मिलजुल कर समाज को आगे बढ़ावे एवं युवा वर्ग आगे आकर राजनीति एवं अच्छी शिक्षा लेकर आगे आये इस अवसर पर सभापति संदीप शर्मा ने महर्षि दधीचि ऋषि के नाम पर उद्यान देने तक कि घोषणा की,जिला शिक्षा अधिकारी कल्पना शर्मा ने महर्षि दधीचि के जीवन पर प्रकाश डालते हुवे कहा कि समाज को आगे बढाने के लिए एक दूसरे का सहयोग आवश्यक होता है जिस तरह जगत के कल्याण हेतु महर्षि दधीचि ने अपनी अस्थियां तक दान कर उसी तरह आप और हम सभी को समाज के हित के लिए समयदान देना जरूरी है
इस मौके पर समाज के अध्यक्ष प्रहलाद तिवारी ने सभी अथितियों के सामने समाज की गतिविधियों की जानकारी दी,
इस कार्यक्रम का संचालन
डॉ प्रतिभा तिवारी एवं रजत भट्ट ने किया एवं आभार समाज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भट्ट ने किया,
इस अवसर पर समाज के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सत्यनारायण व्यास, कोषाध्यक्ष कैलाश चंद्र दाधीच, महिला अध्यक्ष चित्रलेखा शर्मा, यसवंत कोलिवाल, शिवप्रकाश दाधीच ,रामप्रसाद शर्मा,ओम प्रकाश भट्ट,सोहनलाल पेंटर, युवा अध्यक्ष विकास ओझा,जगदीश तिवारी,राजकुमार तिवारी, दीपक जी तिवारी, धर्मेंद्र तिवारी, संजय इटोदिया, नवीन इटोदिया, आनंद प्रकाश दाधीच, लोकेश तिवारी, श्याम सुंदर शर्मा,चक्रपाणि भट्ट, नरेश शर्मा, जुगलकिशोर भट्ट, डॉक्टर आरडी भट्ट, महेश भट्ट, सत्यनारायण ओझा, संजय जोशी, सुरेश शर्मा, शिवशंकर जोशी, कैलाश भट्ट,विनोद भट्ट, सुशील शर्मा, विपिन दाधीच, निलेश जोशी, चिराग भट्ट, रजत भट्ट,अर्पित शर्मा, अरुण दाधीच गोपाल लाल शर्मा,गोवर्धन लाल भट्ट,छुट्टन तिवारी,विष्णुकांत दायमा, राजेंद्र शर्मा, अरविंद भट्ट, दीपक भट्ट, बाल किशन व्यास,उमाशंकर दाधीच, टप्पू भाई भट्ट,अनिल शर्मा, सतीश शर्मा, दिनेश दाधीच, अरविंद व्यास, गोपाल भट्ट, योगेश शर्मा,महिला मंडल में निधि शर्मा, अंजू दाधीच, सीमा भट्ट,रेखा दायमा, ललिता शर्मा, नीलम भट्ट,स्नेहलता शर्मा, मंजू काकड़ा,रेखा भट्ट,सीमा व्यास ,सीमा शर्मा, सोनिया काकड़ा, रजनी तिवारी,शीला तिवारी, लक्ष्मी शर्मा,किरण तिवारी, शारदा भट्ट,कल्पना भट्ट, मंजू दायमा, सुमन शर्मा, लीला भट्ट, सुनीता भट्ट, आभा दाधीच, भारती दाधीच, ज्योति तिवारी, छुट्टन देवी, सावित्री भट्ट, आशा भट्ट, इंदु शर्मा, स्नेह लता दायमा, खुशी दायमा, प्रियंका जोशी,सीमा दाधीच, माया दायमा, डिंपल जोशी, मनीषा जोशी, मंजू शर्मा, रेखा दाधीच, भारती आचार्य,मांगी देवी शर्मा आदि महिला मंडल की महिलाये एवं कई समाज के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे एवं बड़े धूमधाम से जयंती मना कर विश्व कल्याण हेतु प्रार्थना की।
0 टिप्पणियाँ