चित्तौड़गढ़। श्री क्षत्रिय युवक संघ के अनुषांगिक संगठन श्री प्रताप फाउंडेशन द्वारा आगामी 18 सितंबर को आयोजित होने वाले विशाल किसान सम्मेलन के बैनर का विमोचन केंद्रीय जल शक्ति मंत्री भारत सरकार गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा जौहर भवन में किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत तनसिंह की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया। श्री क्षत्रिय युवक संघ के केंद्रीय लेखाधिकारी गंगा सिंह साजियाली ने गणेश वंदना करवाई। श्री क्षात्र पुरुषार्थ फाउंडेशन ने केन्द्रीय परिषद सदस्य हर्षवर्धन सिंह ने आगामी किसान सम्मेलन के बारे में बताया कि प्रताप फाउंडेशन द्वारा आयोजित होने वाले इस किसान सम्मेलन में सभी जाति, धर्म के किमान वर्ग की जायज मांगों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी। संबोधित करते हुए केंद्रीय जल शक्ति मंत्री श्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि प्रताप फाउंडेशन के तत्वाधान में आयोजित होने वाला किसान सम्मेलन हर जाति व धर्म के किसानों की सामूहिक आवाज बन कर किसानों को जोड़ने का कार्य कर रहा है। तथा समाज में सकारात्मक संदेश प्रसारित करने का कार्य कर रहा है कार्यक्रम में उपस्थित सभी वर्ग व समाज के लोगों को अधिक से अधिक संख्या में किसान सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया। अंत में अतिथियों ने किमान सम्मेलन के बैनर का विमोचन किया। पूर्व कैबिनेट मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सीपी जोशी, विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, विधायक ललित ओस्तवाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गौतम दक, निम्बाहेड़ा प्रधान बगदीराम धाकड़, भोपालसागर प्रधान हेमेंद्र सिंह, सरपंच रणजीत सिंह भारी, अशोक नवलखा, रतन लाल गाडरी, भूपेंद्र सिंह बडोली, कमलेंद्र सिंह हाडा, लक्ष्मण सिंह खोर, इंदर मल सेठिया, रघु शर्मा, मिठ्ठ लाल जाट, भंवर सिंह खरडी बाबडी, तेजपाल सिंह खोर, गोवर्धन सिंह भाटी, नंदकिशोर मीणा, लीलाधर जोशी, राजकुमार कुमावत, उदयलाल कीर, वैभव पगारिया, कैलाश गुर्जर, रतन गुर्जर, सुरेश गाडरी, श्रवण सिंह राव, श्रवण सोनी, मनोज साह, गोपाल छीपा उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ