प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। सहकारी समिति के चल रहे चुनाव में आज निर्वाचन प्रक्रिया के नामांकन के दिन अवलेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति के नामांकन के दिन सहकारी समिति के सभी 12 सदस्य भारतीय जनता पार्टी के निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
एक प्रेस विज्ञप्ति में भारतीय जनता पार्टी के शहर मीडिया प्रभारी गोपाल धाभाई ने बताया कि अवलेश्वर बहुउद्देशीय सहकारी समिति लैंप्स के सदस्य हेतु चली नामांकन प्रक्रिया में 12 में से 12 भारतीय जनता पार्टी के सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हुए।
सभी नवनिर्वाचित सदस्यों को भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष गोपाल कुमावत ने शुभकामनाएं दी और कहा कि प्रदेश और क्षेत्र की जनता 4 साल से कांग्रेस के शासन से पूरी तरह से ऊब चुकी है और उसी का यह परिणाम है कि कांग्रेस को इन चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के सामने प्रत्याशी भी नहीं मिले हैं। निर्विरोध निर्वाचन के पश्चात पार्टी के कार्यकर्ता और पदाधिकारियों ने विजय जश्न मनाया।
0 टिप्पणियाँ