अश्लील वीडियो वायरल के मामले में एक पुलिसकर्मी सस्पेंड

चित्तौड़गढ़। वैसे तो पुलिसकर्मी को समाज में आदर्श के रूप में माना जाता है लेकिन कई बार पुलिसकर्मियों के भी मर्यादा के विरूद्ध आचरण के मामले सामने आते है। ऐसा ही एक मामला चित्तौड़गढ़ जिले के निकुम्भ थाना के एक हैड कांस्टेबल का सामने आया है जिस पर पुलिस अधीक्षक ने त्वरित कार्यवाही 
करते हुए हैड कांस्टेबल को निलंबित कर दिया है। जानकारी के अनुसार निकुम्भ थाना में पदस्थापित हैड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद का किसी महिला के साथ अश्लील वीडियो वायरल हो गया जिसके बाद इस बात की जानकारी पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत को मिली तो उन्होंने त्वरित कार्यवाही करते हुए हैड कांस्टेबल को सस्पेंड कर दिया है। उन्होनें बताया कि 
पुलिसकर्मी के विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ