बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा किसान मेले का आयोजन, 41 करोड़ के ऋण स्वीकृत

चित्तौड़गढ़, (सलमान)। निंबाहेड़ा में होटल रॉयल पारस में बैंक ऑफ बड़ौदा  भीलवाड़ा क्षेत्र द्वारा एक वृहद किसान मेले का आयोजन किया गया। इस किसान मेले में चित्तौड़गढ़ जिले की विभिन्न शाखाओं से  जुड़े किसानों को किसान पखवाड़ा कार्यक्रम जिसका आयोजन बैंक द्वारा 14 नवम्बर से 30 नवम्बर तक किया जा रहा है। इस अवधि में स्वीकृत 41 करोड़ के ऋण प्रस्तावों के स्वीकृत पत्र जारी किए गए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के क्षेत्रीय प्रमुख आर.पी.मीणा ने  किसानों को बैंक की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाने के लिए शाखा प्रबंधकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कहा कि सार्वजनिक क्षेत्र के अग्रणी बैंक के रूप में भारतीय कृषक समुदाय के साथ बैंक ऑफ़ बड़ौदा का एक मजबूत और पुराना संबंध है और हम उनसे गहराई से जुड़े हुए हैं। हम ग्रामीण और अर्ध-शहरी भारत को मुख्यधारा की बैंकिंग से जोड़ते हैं और अपने विस्तृत ऋण उत्पादों तथा बैंकिंग सुविधाओं के जरिए उनके कृषि कार्य में प्रगति लाने में सहायता प्रदान करते हैं। अग्रणी जिला प्रबन्धक अशोक कुमार वासवानी ने बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से  किसानों को जानकारी दी। उन्होंने कहा कि किसानों के लिए ऋण प्रदान करने में बैंक ऑफ बड़ौदा बैंक हमेशा ही सक्रिय रहा है। जिले के किसानों से अनुरोध है कि वे अधिक से अधिक बैंक ऑफ बड़ौदा से जुड़े एवं सेवा का अवसर प्रदान करें और स्वयं भी रोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बनें। कार्यक्रम के अंत में निंबाहेड़ा शाखा के मुख्य प्रबंधक ओमप्रकाश चौधरी ने सभी का हार्दिक आभार का ज्ञापित किया। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्रीय कार्यालय से पधारी नम्रता चंद ने किया। कार्यक्रम में जिले से लगभग 300 किसान उपस्थित रहे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ