चित्तौड़गढ़ विस में भाजपा की जन आक्रोश यात्रा 5 दिसंबर को भदेसर से होगी प्रारंभ

भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भारतीय जनता पार्टी के द्वारा पूरे राजस्थान में निकाली जा रही जन आक्रोश यात्रा के कार्यक्रम के तहत चित्तौड़गढ़ विधानसभा की जन आक्रोश यात्रा की शुरुआत भदेसर भेरु नाथ मंदिर प्रांगण से 5 दिसंबर को प्रारंभ होगी। भदेसर भारतीय जनता पार्टी मंडल अध्यक्ष पवन आचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस के कुशासन भ्रष्टाचार के विरुद्ध भारतीय जनता पार्टी जन आक्रोश यात्रा निकाल रही है। इसी कार्यक्रम के तहत चित्तौड़गढ़ विधानसभा के कार्यक्रम की शुरुआत भदेसर भैरवनाथ मंदिर प्रांगण से 5 दिसंबर को प्रारंभ होगी। 5 दिसंबर को प्रातः 10 बजे चित्तौड़गढ़ विधायक चंद्रभान सिंह आक्या, सांसद चंद्र प्रकाश जोशी, जिला प्रमुख सुरेश धाकड़, जिला अध्यक्ष गौतम दक, भदेसर प्रधान सुशीला कंवर, जिला स्तरीय जनप्रतिनिधि,
सरपंचगण, पंचायत समिति सदस्य, वार्ड पंच एवं आमंत्रित जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर मंडल स्तर पर व्यापक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ