चित्तौड़गढ़। निकुम्भ थाना के एक हैड कांस्टेबल व एक महिला पार्षद का अश्लील वीडियो वायरल करने के मामले में महिला पार्षद ने एसपी को शिकायत की हैं। अश्लील वीडियो महिला पार्षद के मोबाइल से ही व्हाट्सएप पर बने पार्षदों के ग्रुप में गलती से वीडियो डाल दिए थे। 4 दिन पहले ही महिला पार्षद के बेटे ने गलती से अश्लील 17 वीडियो ग्रुप में डाले थे। महिला पार्षद ने ग्रुप के जुड़े पार्षदों से अश्लील वीडियो को डिलीट करने अपील की थी। महिला पार्षद ने ग्रुप में अश्लील वीडियो डालने के बाद डिलीट एवरीवन किया लेकिन किसी ने दूसरे व्हाट्सएप का यूज करने से अश्लील वीडियो ग्रुप से डिलीट नही हो पाया और ग्रुप से अश्लील वीडियो वायरल हो गया। ऐसे में पूरा मामला उजागर हो गया। महिला पार्षद और हेड कांस्टेबल का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा हैं। महिला पार्षद ने एसपी को दी शिकायत में मुश्ताक अहमद को अपना पति बताया हैं। महिला के बेटे ने गलती से पार्षद के ग्रुप में अश्लील वीडियो डाल दिए थे। हालांकि कांस्टेबल महिला पार्षद का पति नही बताया जा रहा हैं। इधर एडिशनल एसपी अर्जुन सिंह ने बताया कि इस तरह आ अश्लील वीडियो वायरल करने वाले पर कार्यवाही की जाएगी।
इधर इस मामले में एसपी राजन दुष्यंत ने त्वरित कार्यवाही करते हुए हेड कांस्टेबल मुश्ताक अहमद को सस्पेंड कर दिया हैं।
0 टिप्पणियाँ