प्रतापगढ़, (हरीश जटिया)। नई आबादी में स्थित श्री नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर की 11वीं वर्षगांठ एवं 12वीं ध्वजारोहण कार्यक्रम पूज्य साधु पीयूष चंद्र विजय म.सा. की पावन निश्रा में आयोजित हुआ।
मंदिर की ध्वजा जुलूस के रूप में मंदिर पहुंचकर अमर लाभार्थी पारसमल जैन मुणेत परिवार द्वारा चढ़ाई गई।
इस अवसर पर अमर लाभार्थी मुणेत परिवार द्वारा इस वर्ष चातुर्मास के लाभार्थी रहे। अश्विन छोरीया मनीष मेहता परिवार तथा छः रीपालित यात्रा निकालने वाले संघवी राजेंद्र करणपुरिया का बहूमान किया गया। ध्वजारोहण के पश्चात साधु पीयूष चंद्र विजय म.सा. द्वारा धार्मिक प्रवचन दिए गए। जिसका सकल जैन श्री संघ के श्रावक, श्राविकाओं ने लाभ लिया। प्रवचन के पश्चात धर्म सभा में ध्वजारोहण के अमर लाभार्थी मुनेत परिवार का नागेश्वर पार्श्वनाथ मंदिर श्री संघ द्वारा बहू मान किया गया।
0 टिप्पणियाँ