चित्तौड़गढ़। चन्देरिया पुठोली स्थित हिंदुस्तान जिंक कारखाने के हाइड्रो प्लांट वन में रविवार शाम को लगी भीषण आग पर कई घण्टों बाद आग पर काबू पाया। जानकारी के अनुसार रविवार शाम को जिंक कारखाने के हाइड्रो प्लांट वन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। वहां कार्य कर रहे सभी कर्मचारी आग की सूचना के बाद बाहर निकल गए। गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नही हुआ। बताया जा रहा कि जिस प्लांट में आग लगी वह प्लान्ट 2 माह पूर्व ही शुरू हुआ था। करीब एक दर्जन दमकलों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। जिला कलक्टर अरविंद पोसवाल ने बताया कि हाइड्रो प्लांट वन दो माह पूर्व ही शुरू हुआ था। भीषण आग में कोई जन हानि नही हुई हैं। इधर भीषण आग के बाद आसमान में धुएं का गुब्बार उठ गया जो दूर तक दिखाई दिया। वही भीषण आग की लपटें भी दूर से ही दिखाई दी। बताया जा रहा है कि प्यूरिफिकेशन या लीचिंग में से किसी एक प्लांट में आग लगी है। वहां फाइबर का फिल्टर रखा हुआ था, इसलिए आग तेजी से फैली और देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया। जिंक के आसपास खेतों में काम कर रहे लोग धुंए का उठा गुब्बार से डर गए।
भीषण आग का शोशल मीडिया पर भी वीडियो वायरल हुई हैं।
सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर अरविंद पोसवाल, गंगरार डिप्टी, गंगरार थाना अधिकारी और गंगरार एसडीएम मौके पर पहुंचे।
0 टिप्पणियाँ