कोचिंग शिविर में सैकड़ो विद्यार्थी लाभान्वित


चित्तौड़गढ़। असरा वेलफेयर सोसायटी की ओर से कक्षा 10 के लगभग 125 विद्यार्थीयों के लिए एक दिवसीय कोचिंग शिविर आयोजित किया गया। उपरोक्त जानकारी देते हुए सोसायटी के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक़ नूरी ने बताया कि सोसायटीकी ओर से रविवार को अन्जुमन पब्लिक स्कूल गांधीनगर मे कक्षा 10 के विद्यार्थीयो के लिए एक दिवसीय कोचिंग शिविर एवं पासबुक्स तकसीम करने का प्रोग्राम आयोजित किया गया। इस शिविर मे चित्तौडगढ के लगभग 12 स्कूलों के 125 विद्यार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। कोचिंग शिविर मे अंग्रेजी के व्याख्याता फजलुरहमान ने अंग्रेजी मे परीक्षा मे अच्छे अंक लाने के तरीके बताये। बोर्ड के पेपर पेटर्न की जानकारी दी और महत्वपूर्ण प्रश्नो के बारे में विद्यार्थियों को सिखाया। रसायन शास्त्र के व्याख्याता जनाब अमजद खान ने विज्ञान, गणित एवं सामाजिक में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रश्नों के बारे मे बताते हुए परीक्षायोगी सामग्री वितरित करते हुए पेपर पेर्टन के बारे मे विस्तार से बताया।
 चार घंटे चले इस कोचिंग शिविर मे सोसायटी के सदस्यो के अलावा प्रधानाचार्य अयुब खान, सेवानिवृत व्याख्याता मोहम्मद रमजान छीपा, सेवानिवृत जनाब गुलाबनबी चाचा, भारतीय सेना के अखलाक खान, अन्ुजमन स्कूल के अध्यापक जावेद खान के अतिरिक्त शहर काजी जनाब अब्दुल मुस्तफा एवं सलीब अशरफी साहब ने सभी छात्र छात्राओं को प्रोत्साहन देते हुए किताबे वितरित की।
कार्यक्रम में एम0एम0शेख की ओर से आर्थिक सहयोग प्रदान किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन मोहम्मद सिद्विक नूरी ने किया। समस्त छात्र छात्राओ ने अच्छे अंक लाकर परीक्षा में अच्छे अंको से उत्तीर्ण कर उज्जवल भविष्य बनाने का प्रण लिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ