चित्तौड़गढ़। बिजयपुर क्षेत्र के रास्या मंगरी गांव में अज्ञात लोगों ने 4 दिन पूर्व धरोहर संरक्षण एवं प्रोन्नति प्राधिकरण अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत द्वारा सड़क का
शिलान्यास करने वाली पट्टिका को अज्ञात लोगों ने तोड़ दिया। घटना के बाद स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है।
27 नवम्बर को सुरेन्द्र सिंह जाड़ावत
ने इस सड़क का शिलान्यास किया था, लेकिन उसी रात में ही अज्ञात लोगों ने दीवार को ढहाते हुए शिलान्यास पट्टिका को तोड़ दिया। इस मामले की जानकारी अमरपुरा सरपंच को मिली और मौके पर पहुंचे इसके बाद अमरपुरा की सरपंच देवकन्या धाकड़ ने देर शाम अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। बिजयपुर थानाधिकारी हमेरलाल मेघवाल ने बताया कि शिलान्यास के बाद रात को पट्टिका तोड़ी गई है जिसका मामला दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ जांच प्रारंभ कर दी है।
0 टिप्पणियाँ