लसड़ावन विद्यालय में निःशुल्क पोशाक वितरण समारोह

लसड़ावन, (भेरू लाल दायमा)। निंबाहेड़ा ब्लॉक के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लसडावन में आज मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 8 के विद्यार्थियों को निशुल्क पोशाक वितरण की गई। राजस्थान सरकार की योजना के तहत छोटे बच्चे को कुपोषण से बचने के लिए हर बच्चे के लिए एक गिलास दूध उपलब्ध कराएगी। इस योजना का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व कृषि मंडी उपाध्यक्ष कमलेश दायमा ने किया। 
वही विशिष्ट अतिथि के रूप में गफ्फार अली ने बाल गोपाल योजना के बारे में जानकारी देते हुए बालक बलिकाओं को समजाया तथा भामशाह ख्याली लाल बोरीवाल, युवा नेता गजेंद्र मेहता, लालचंद जटिया, कमलेश जटिया, भंवर लाल रेगर और समस्त विद्यालय स्टॉफ मौजूद रहे। मंच का संचालन स्कूल इंचार्ज नारायण ने किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ