भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। भदेसर उपखंड क्षेत्र के भालूंडी ग्राम पंचायत स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय परिसर में सरपंच नारायण सिंह गौड़ जनप्रतिनिधि एवं वार्ड पंचों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री के द्वारा चलाई जा रही निशुल्क गणवेश योजना के तहत गणवेश वितरण की गई। छात्र-छात्राओं को दूध पिला कर दूध योजना का शुभारंभ किया गया।
संस्था प्रधान ने जानकारी देते हुए बताया कि राज्य सरकार के द्वारा प्राप्त निशुल्क गणवेश का वितरण भालूडी ग्राम पंचायत के सरपंच नारायण सिंह वार्ड पंच एवं उपस्थित जनप्रतिनिधियों के सानिध्य में विद्यालय परिवार के समस्त स्टाफ की मौजूदगी में निशुल्क गणवेश वितरित की गई एवं दूध योजना का शुभारंभ किया गया
0 टिप्पणियाँ