भदेसर, (शेलेन्द्र जैन)। राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय भदेसर में राज्य सरकार की महती योजना के अंतर्गत कक्षा 1 से 8 तक निशुल्क पोशाक वितरण का आयोजन और बाल गोपाल दुग्ध योजना के तहत मंगलवार को दूध वितरण की योजना का शुभारंभ किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य प्रियंका छिपा, देवेंद्र जोशी, शंकर लाल भांबी, घनश्याम धारीवाल, राकेश शर्मा, अलका माथुर के द्वारा अगस्त 2022 के नामांकन के अनुसार पोशाक वितरण की। बालक-बालिकाओं को गर्म दूध पिलाया गया।
0 टिप्पणियाँ