भदेसर, (शैलेंद्र जैन)। जिला कबड्डी संघ चित्तौड़गढ़ (राजस्थान) के तत्वाधान में 04 दिसंबर रविवार को जिला सब जूनियर बालक वर्ग एवं सब जूनियर बालिका वर्ग की जिला स्तरीय कबड्डी चयन प्रतिस्पर्धा /प्रतियोगिता ग्राम भदेसर (रावला चौक) ग्राम पंचायत भदेसर ब्लॉक भदेसर में आयोजित की जाएगी।
संघ सचिव शांतिलाल खटीक ने बताया कि जिला स्तरीय चयन प्रतिस्पर्धा प्रतियोगिता में भाग लेने खिलाड़ियों बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की योग्यता, वजन सहित दस्तावेज लाने होंगे।
खिलाड़ी यह लाएं साथ में दस्तावेज
1- मूल निवास
2- आधार कार्ड
3- दो फोटो
4 -आयु प्रमाण पत्र
5- बैंक खाते की पासबुक
6- बालक एवं बालिका की आयु 16 वर्ष से कम होनी चाहिए जन्म दिनांक 29 -12 - 2006 के बाद होनी चाहिए।
7 -बालक एवं बालिका का वजन 55 किलो से अधिक नहीं होना चाहिए।
32 वीं सब जूनियर बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग की टीमें दिनांक 10 दिसंबर 2012 22 से 13 दिसंबर 2022 को जयपुर जिला जयपुर राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में भाग लेगी।
0 टिप्पणियाँ