डूंगला (माय सर्कल न्यूज @ ऋषभ जैन)। बार संघ के नव निर्वाचित अध्यक्ष पंकज कुमार शर्मा, सचिव प्रह्लाद शर्मा एवं अभिभाषक संघ डूंगला की कार्यकारिणी का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा स्वागत किया गया।
भाजपा युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सिद्धार्थ तातेड़, भाजपा मंडल डूंगला विधि प्रकोष्ठ महिला संयोजक एडवोकेट नेहा तातेड द्वारा माला, मेवाडी साफा और उपरना पहनाकार स्वागत किया गया। इस दौरान बार संघ पदाधिकारी के अलावा जैन समाज बड़े साजनान संघ अध्यक्ष महेश तातेड़, पिराणा सरपंच प्रतिनिधि श्याम लाल पुष्करना, ठेकेदार देवीलाल पुष्करना, भाजयुमो मंडल उपाध्यक्ष राधेश्याम शर्मा, वार्ड पंच डूंगला रामेश्वर गुर्जर, पुष्कर लाल तेली, महेंद्र सिंह करसाना, नारायण गायरी, भाजपा आई. टी. सेल. के भवानी शंकर व्यास, जितेंद्र शर्मा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
0 टिप्पणियाँ