चित्तौड़गढ़ (माय सर्कल न्यूज़ @सलमान)। आज यानी 22 दिसंबर को साल का सबसे छोटा दिन होता है।
आज आपका दिन 10 घंटे 41 मिनट का होगा और रात 13 घंटे 19 मिनट की। हालांकि आपके स्थान पर भी निर्भर करता है रोशनी और अंधेरे का समय
सूर्य के चारों तरफ पृथ्वी के चक्कर लगाने के समय 22 दिसंबर 2022 को सूर्य मकर रेखा पर लंबवत होगा। इससे धरती के उत्तरी गोलार्द्ध में सबसे छोटा दिन और सबसे बड़ी रात होगी। अगर आप मध्य भारत की बात करें तो वहां पर सूर्योदय सुबह 7.05 मिनट पर होगी। सूर्यास्त शाम को 5.46 मिनट पर होगी। यानी दिन का समय 10 घंटे 41 मिनट होगा और रात का समय 13 घंटे 19 मिनट का होगी।
बाकी 6 महीनों में ये क्षेत्र सूरज से दूर हो जाता है, तब से ही दिन छोटे होने लगते हैं।
देश में भी आज साल का सबसे छोटा दिन है लेकिन ये समय सारे शहरों या राज्यों में अलग-अलग लंबाई का होगा। जैसे किसी शहर में दिन किसी दूसरे शहर से एकाध मिनट लंबा भी हो सकता है लेकिन कुल मिलाकर आज का दिन बाकी सारे दिनों की तुलना में सबसे छोटा रहने वाला है।
सूरज उत्तरायण से दक्षिणायन हो जाता है
हमारी भाषा में समझें तो आज के दिन सूर्य कर्क रेखा से मकर रेखा की तरफ उत्तरायण से दक्षिणायन की ओर प्रवेश करता है। इस दिन से ठंड बढ़ने लगती है। यानी मानकर चलें कि अभी उत्तर भारत का ठंड में कड़कड़ाना बाकी है। इस दिन से कड़ाके की ठंड पड़ेगी और बर्फबारी भी होगी।
क्या होता है समर सॉल्सटिस
दूसरी तरफ विंटर सॉल्सटिस की तरह ही समर सॉल्सटिस भी होता है, यानी साल का सबसे लंबा दिन। इस रोज रात सबसे छोटी है। ये दिन 20 से 23 जून के बीच किसी भी दिन पड़ता है। एक और समय भी होता है, जिसमें दिन-रात दोनों बराबर हो जाते हैं। ये समय एक या दो दिन न होकर 21 मार्च से 23 सितंबर के बीच पड़ता है, जब सूरज और चांद आसमान में लगभग बराबर समय के लिए आते हैं।
0 टिप्पणियाँ