सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ के भंडार से निकले 3 करोड़ 09 लाख 26 हजार 100 रुपए। भगवान श्री सांवलिया सेठ के दो दिवसीय मासिक मेले के पहले दिन सोमवार कृष्ण पक्ष चतुर्दशी को भगवान श्री सांवलिया सेठ की राजभोग की आरती के बाद श्री सांवलियाजी मन्दिर मण्डल बोर्ड के अध्यक्ष भेरूलाल गुर्जर, बोर्ड सदस्य संजयकुमार मण्डोवरा, अशोक कुमार शर्मा, ममतेश शर्मा, शम्भु सुथार, भेरूलाल सोनी, प्रसासनिक अधिकारी नन्द किशोर टेलर, संपदा व गौशाला प्रभारी कालू लाल तेली, सुरक्षा प्रभारी रामसिंह राठौड़, लेहरीलाल गाडरी, स्टोर प्रभारी मनोहर लाल शर्मा, भेरुगिरी गोस्वामी की मौजूदगी में कड़ी सुरक्षा के बीच ठाकुरजी का भंडार खोला गया।
ज्ञात हो कि गत होलिका दहन के दिन ठाकुरजी का भंडार डेढ़ माह में खोला गया था। सोमवार को 15 में ठाकुरजी का भंडार खोला गया। सोमवार को ठाकुरजी के भंडार से 03 करोड़ 09 लाख 26 हजार 100 रुपए, 64 ग्राम 400 मिली ग्राम सोना तथा 1 किलो 990 ग्राम चांदी प्राप्त हुई। इधर मंदिर मंडल भेंटकक्ष व कार्यालय में नगद व मनीआर्डर के रूप में 50 लाख 57 हजार 158 रुपए, 168 ग्राम 800 मिली ग्राम सोना तथा 11 किलो 881 ग्राम चांदी भेंट स्वरूप प्राप्त हुई।
0 टिप्पणियाँ