शांतिभंग में पांच गिरफ्तार, जमानत पर रिहा

 सांवलियाजी, (उमेश तिवारी)। पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के द्वारा शांति भंग के आरोप में 5 युवकों को गिरफ्तार किया। जिनको न्यायालय ने जमानत पर रिहा किया। 
पुलिस थाना मण्डफिया सांवलियाजी के थानाधिकारी उपनिरीक्षक ओम सिंह चुंडावत ने जानकारी देते हुए बताया कि रविवार रात्रि में कुरेठा मार्ग पर स्थित शराब की दुकान पर पांच युवकों के द्वारा सेल्समैन से झगड़ा व मारपीट करने की सूचना सेल्समैन के द्वारा पुलिस थाना में दी गई। मामले की सूचना पर थाने के सहायक उपनिरीक्षक कुंदन सिंह मय जाब्ता मौके पर पहुंचे। जहां से संजु जाट निवासी सांवलियाजी, अर्जुन उर्फ भेरूलाल लोहार निवासी सांवलियाजी, सुरेश जाट निवासी कानोड़, मुकेश जीनगर निवासी सांवलियाजी सहित पांच युवकों को धारा 151 शांति भंग के आरोप में गिरफ्तार किया गया। पुलिस के द्वारा पांचों युवकों को सोमवार को न्यायालय में पेश किया। जहां से न्यायालय ने पांचों युवकों को जमानत पर रिहा किया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ