शनि महाराज आली, (माय सर्कल न्यूज़ @गजेंद्र सिंह राणावत)। मेवाड़ के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल शनिधाम श्री शनि महाराज मन्दिर के दानपात्र खोले गए। साढ़े 13 लाख से अधिक की राशि निकली हैं। कार्यकरिणी कमेटी के सचिव कालू सिंह ने बताया कि अध्यक्ष छगन लाल गुर्जर, उपाध्यक्ष सत्यनारायण लाल जाट नरेंद्र पाल सिंह संरक्षक, गोपाल शर्मा सहित अन्य सदस्यों की मौजूदगी में दानपात्र खोले गए।
सोमवार सुबह मुख्य मंदिर, नवग्रह मंदिर, तेल कुण्ड के दानपात्र खोले गए। दानपात्र से 13 लाख 60 हजार 771 रूपये भण्डार से भेंट राशि निकली।
सदस्य गोपाल सुथार, रतन सुथार, भगवान गाडरी, भैरू गाडरी, देवी सिंह चारण, संजय जोशी, गोर्धन सिंह कमेटी के सभी कर्मचारी मौजूद रहे हैं।
0 टिप्पणियाँ