चित्तौड़गढ़। केन्द्रिय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच ने एक एम्बुलेंस से दो किलो से अधिक अफीम पकड़ी हैं। पूछताछ के बाद दो लोगों को गिरफ्तार किया हैं। जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स ब्यूरो को सूचना मिली कि एम्बुलेंस से अफीम तस्करी होने वाली हैं।
जिस एम्बुलेंस में अफीम तस्करी होनी हैं वह चित्तौड़गढ़ से जयपुर की तरफ जा रही हैं।
ब्यूरो टीम में गंगरार टोल प्लाजा पर पहुंच एम्बुलेंस रुकवाया। इस पर एम्बुलेंस में सवार लोगों में ब्यूरों टीम के साथ बदसलूकी करते हुए बहस की। इस पर टीम ने एम्बुलेंस को लेकर नारकोटिक्स विभाग लेकर आए और उसकी तलाशी ली। एम्बुलेंस में दो पैकेट में रखी अफीम बरामद की। अफीम का वजन करने पर 2 किलो 070 ग्राम हुआ। एम्बुलेंस में मौजूद दोनों लोगों को नारकोटिक्स टीम ने गिरफ्तार किया हैं। अफीम कहा से लेकर आए और कहा सप्लाई की जानी हैं इसके बारे में भी पूछताछ की जा रही हैं।
0 टिप्पणियाँ