चित्तौड़गढ़। केन्दीय नारकोटिक्स ब्यूरो नीमच की टीम ने दो वाहनों से साढ़े 3 क्विंटल से अधिक अफीम डोडाचूरा पकड़ा हैं। दोनों वाहनों को भी जब्त किया। टीम द्वारा वाहन रुकवाने के दौरान एक पिकअप वाहन ने उनके रास्ते को रोक दिया जिससे मौका पाकर तस्कर भाग छूटे।
जानकारी के अनुसार केंद्रीय नारकोटिक्स विभाग नीमच के अधिकारियों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि महिंद्रा बोलेरो, फोर्ड इको स्पोर्ट कार में डोडाचूरा नीमच से राजस्थान की ओर ले कर जा रहे हैं। इस पर डिस्ट्रिक्ट नारकोटिक्स कंट्रोल के आदेश पर एक टीम का गठन किया गया। टीम ने सांवरिया होटल के पास, घोसुंडी मोड़ पर दो गाड़ियों को रोका। लेकिन इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी वहां आई और उसने नारकोटिक्स टीम की गाड़ी को ब्लॉक कर दिया। मौका पाकर दोनों गाड़ियों तस्कर उस पिकअप गाड़ी में बैठ कर भाग निकले। जब गाड़ियों की तलाशी ली गई। पीछे की सीट को हटाकर देखा तो उसमें 16 बोरियो में भरा मिला। जिसका वजन कराने पर कुल 351 किलो 900 ग्राम डोडा चूरा पाया गया। अफीम डोडाचूरा तस्करी करने वाले वाहनों के कांच पर काली फ़िल्म चढ़ा रखी थी। टीम ने दोनों गाड़ियों और डोडाचूरा को जप्त कर लिया। नारकोटिक्स टीम इस मामले में जांच कर रही हैं।
0 टिप्पणियाँ